सिबिल स्कोर कैसे चेक करें | Check free cibil score in Hindi

image of a cibil score or credit score with text on it check free cibil score in hindi

यह तो आप अच्छी तरह से जानते ही है की वर्तमान में लोन या अलग-अलग प्रकार के क्रेडिट कार्ड लेने के लिए सिबिल स्कोर का शानदार होना बहुत ज्यादा जरुरी है। काफी सारे व्यक्ति ऐसे होते है जिन्हे सिबिल स्कोर के बारे में जानकारी होती है लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं होती है कि सिबिल स्कोर चेक कैसे किया जाता है। सिबिल स्कोर चेक करने से पहले आपको सिबिल स्कोर क्या होता है? के बारे में जानकारी होना बहुत ज्यादा जरुरी है। अगर आपको सिबिल स्कोर के बारे में जानकारी नहीं है तो आप हमारे पिछले लेख को जरूर पढ़ें, उस लेख में हमने सिबिल स्कोर क्या है के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है। 

जिन व्यक्तियों को सिबिल स्कोर चेक करना नहीं आता है, वह अक्सर इंटरनेट पर सिबिल स्कोर कैसे चेक करें? और फ्री में सिबिल स्कोर कैसे चेक करें? इत्यादि लिखकर सर्च करते है| अगर आपको भी सिबिल स्कोर चेक करना नहीं आता है तो हमारे इस लेख को अंत जरूर पढ़ें क्योंकि हम अपने इस लेख में सिबिल स्कोर चेक करने के तरीके के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है।         

सिबिल स्कोर को कैसे चेक करें? Check free cibil score online

अगर आप अपना सिबिल स्कोर चेक करना चाहते है लेकिन आपको सिबिल स्कोर चेक करने का तरीका नहीं पता है तो परेशान ना हो नीचे हम आपको ऑनलाइन सिबिल स्कोर चेक करने के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है। वर्तमान में आपको काफी सारी ऐसी वेबसाइट देखने को मिलती है जो सिबिल स्कोर चेक करने की सुविधा प्रदान करती है।

मोबाइल से सिबिल स्कोर कैसे चेक करें? 

वर्तमान में लगभग सभी व्यक्तियों के पास एंड्राइड फोन मौजूद है और अधिकतर व्यक्ति अपने सभी काम अपने मोबाइल से ही करते है। आज के समय में बहुत सारी मोबाइल एप्लिकेशन मौजूद है जिनकी मदद से आप निशुल्क सिबिल स्कोर चेक कर सकते है। 

ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए आप Google Pay या Paytm इत्यादि एप्लिकेशन का इस्तेमाल करते होंगे। लगभग सभी ऑनलाइन पेमेंट एप्लिकेशन भी सिबिल स्कोर चेक करने की सुविधा प्रदान करती है। चलिए अब हम आपको Paytm में सिबिल स्कोर चेक करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे है 

Paytm में सिबिल स्कोर चेक केसे करे ?

  1. सबसे पहले आपने मोबाइल में पेटीएम ऐप को ओपन कर लें। ओपन करने के बाद आपके सामने एप्लिकेशन का होम पेज खुल जाएगा। 
  2. होम पेज में आपको नीचे की तरफ लोन एंड क्रेडिट कार्ड का ऑप्शन दिखाई देगा। फिर आप लोन एंड क्रेडिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक कर दें। क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। 
  3. नए पेज में आपको Free Credit Score का ऑप्शन दिखेगा, फिर उस ऑप्शन पर क्लीक कर दें। 
  4. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलता है जिसमे कुछ जरुरी जानकारी मांगी जाती है। सभी जानकारी भरने के बाद नेक्स्ट पर क्लिक कर दें। 
  5. क्लिक करने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर सिबिल स्कोर शो हो जाएगा।

सिबिल स्कोर ऑनलाइन कैसे चेक करें Check credit score online in hindi) 

वर्तमान में व्यक्ति अधिकतर काम अपने मोबाइल से ऑनलाइन ही करते है। अगर आप ऑनलाइन सिबिल स्कोर चेक करना चाहते है लेकिन आपको मोबाइल या ऑनलाइन से सिबिल स्कोर चेक करने के बारे में पता नहीं है तो परेशान ना हो नीचे हम आपको फ्री में सिबिल स्कोर चेक करने का तरीका बताने जा रहे है। ऑनलाइन सिबिल स्कोर चेक करने के लिए निम्न स्टेप को फॉलो करें 

  1. सबसे पहले लेपटॉप या कंप्यूटर को ओपन करके इंटरनेट कनेक्शन को चालू करके कंनेक्ट कर लें। 
  2. गूगल के सर्च बॉक्स में check cibil score लिखकर एंटर कर दें। एंटर करने के बाद आपके सामने काफी सारी वेबसाइट खुल जाएंगी। 
  3. उसके बाद आपको https://www.cibil.com / freecibilscore पर विजिट करना है। वेबसाइट के होम पेज पर आपको Get your Free CIBIL Score का बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलता है। 
  4. सिबिल स्कोर जानने के लिए आपको वेबसाइट में लॉगिन करना जरुरी है। अगर आपका अकाउंट पहले से बना हुआ है तो आप लॉगिन डिटेल्स डाल कर लॉगिन कर लें। अगर आपका पहले से अकॉउंट नहीं है तो आपको रजिस्ट्रेशन करना होता है। 
  5. रजिस्ट्रेशन करने के लिए फॉर्म में मांगी गए जरुरी जानकारी जैसे नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि और पासवर्ड इत्यादि जानकारी भरकर सब्मिट करना होता है। 
  6. सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरने के बाद सब्मिट कर दें। उसके बाद आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक ओटीपी आता है। उस ओटीपी को वेबसाइट पर भरकर वेरिफ़ाई कर लें। वेरिफाई करने के बाद आप लॉगिन सेक्शन में जाकर लॉगिन डिटेल्स डालकर लॉगिन कर लें। 
  7. उसके बाद आपको सिबिल स्कोर चेक करने के लिए आपको myscore.cibil.com पेज पर जाना होता है। जब आप सिबिल स्कोर चेक करने वाले पेज पर पहुँच जाते है। तो आपके सामने आपकी क्रेडिट हिस्ट्री पता करने के लिए अलग अलग सवाल पूछे जाते है। 
  8. अगर आप अपना सिबिल स्कोर सही और सटीक रूप से जानना चाहते है तो पूछे गए सवालों का जवाब सही से भरें। 
  9. सवालों में आपसे आपके ऊपर के कर्ज या लोड और क्रेडिट कार्ड से सम्बंधित सवाल इत्यादि पूछे जाते है। 
  10. सभी सवालों का सही से जवाब देने के बाद क्रेडिट रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक कर दें। 
  11. उसके बाद आपके द्वारा रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर आपकी क्रेडिट रिपोर्ट भेज दी जाती है। आप अपनी ईमेल आईडी पर जाकर अपनी रिपोर्ट चेक कर सकते है। 

सिबिल स्कोर चेक करना फ्री है या पेड 

काफी सारे व्यक्तियों के मन में यह सवाल रहता है की सिबिल स्कोर चेक करने का शुल्क लगता है या नहीं| हम आपको बता दें सिबिल स्कोर चेक करने की कंडीशन अलग अलग वेबसाइट की अलग अलग होती है| 

कुछ वेबसाइट सिबिल स्कोर फ्री में चेक करने की सुविधा देती है लेकिन कुछ वेबसाइट पर आप साल में एक बार फ्री में सिबिल स्कोर चेक कर सकते है| ऐसी वेबसाइट पर अगर आप साल में एक से ज्यादा बार सिबिल रिपोर्ट चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ शुल्क देना पड़ता है| शुल्क जमा करने के बाद आप अपना सिबिल स्कोर आसानी से चेक कर सकते है| 

निष्कर्ष – 

ऊपर आपने सिबिल स्कोर चेक कैसे करें? के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है। आज के समय में कई सारी वेबसाइट सिबिल स्कोर की गणना करने की सुविधा उपलब्ध करा रही है। आप अपनी सुविधा अनुसार वेबसाइट पर सिबिल स्कोर को केलकुलेट कर सकते है। लेकिन एक बात का खास ख्याल रखें की सही और सटीक सिबिल स्कोर प्राप्त करने के लिए आपकी क्रेडिट हिस्ट्री जैसे लोन या कर्ज के बारे में जानकारी और क्रेडिट कार्ड से सम्बंधित सवाल इत्यादि के बारे में सही डिटेल सब्मिट करें। 

अगर आपको हमारे लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इस पेज को अधिक से अधिक शेयर करके ऐसे व्यक्तियों तक पहुँचाने में मदद करें जिन्हे सिबिल स्कोर चेक करना नहीं आता है या जो सिबिल स्कोर चेक करना चाहते है लेकिन उन्हें सिबिल स्कोर चेक करने का तरीका मालुम नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top