6 नए रोमांचक मैप्स वाले WOW मोड के साथ लॉन्च हुआ BGMI 3.1, जल्द जुड़ेंगे 2 नए मैप्स

bgmi india mobile game battleground mobile game, army character, warzone, smoke copy space concept

हाल ही में BGMI बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया बैटल रॉयल गेम का लेटेस्ट 3.1 अपडेट वर्जन लॉन्च किया गया है। इस वर्जन में प्लेयर्स के लिए शानदार वर्ल्ड ऑफ वंडर मोड दिया गया है। गेम बनाने वाली कंपनी की मानें तो गेम के इस नए मोड़ में प्लेयर्स को काफी सारे मजेदार और अनूठे मैप्स का आनंद मिलेगा। 

गेम के क्लासिक मोड में प्लेयर्स को लॉन्ग मैप खेलने को मिले थे लेकिन वर्ल्ड ऑफ वंडर मोड में लॉन्ग मैप की जगह छोटे-छोटे मैप मिलने वाले है। सभी मैप्स के नियम अलग-अलग होने के साथ-साथ बहुत ज़्यादा रोमांचक और मजेदार होंगे। 

कंपनी का दावा है कि इस गेम का WOW मोड गेम लवर्स को एक अद्भुत गेमिंग एक्सपीरिएंस देने के साथ-साथ गेमिंग की दुनिया में क्रांति लाने का काम करेगा। कंपनी ने इस मोड में प्लेयर्स के मनोरंजन का ख़ास ख़्याल रखा है।

भारत में पबजी के बाद BGMI को बहुत ज़्यादा पसंद किया जा रहा है, कंपनी भी इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहती है। इसीलिए कंपनी अपने इस गेम को पहली से बेहतरीन और रोमांचक बनाने पर फोकस कर रही है। बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया के नए मोड World of Wonder को कई सारे छोटे मैप्स का एक सेट कहा जा सकता है। 

BGMI 3.1 अपडेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कंपनी ने अपने इस वर्जन को Android और iOS डिवाइसों के लिए पेश किया है। फिलहाल कंपनी ने इस नए मोड में छह मैप्स दिए है और आने वाले समय में इस मोड में दो नए मैप्स जोड़े जाएंगे।

वर्ल्ड ऑफ वंडर में फिलहाल कंपनी ने छह मैप्स The Ninja Race, Dinosaurs vs Motorcycles, The Fun Run, Jump, Bro Jump, Daredevil Stunt Rider और Airdrop Wars दिए है। आने वाले समय में दो नए मैप्स Giant Duck Wars और Battleship को इस मोड में जोड़ दिया जाएगा। यह दोनों नए मैप्स कब जोड़े जाएंगे किसकी सही और सटीक जानकारी कंपनी ने अभी उपलब्ध नहीं कराई है।

सूत्रों की माने तो कंपनी BGMI 3.1 अपडेट वर्जन में स्काईहाई स्पेक्टेकल नाम का एक नया थीम मोड भी जल्द लाने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि यह मोड अलादीन की दुनिया की तरह होगा। भारत में शायद ही कोई इंसान हो जिसे अलादीन और उसके चिराग के बारे में ना पता हो। 

अलादीन की पॉपुलरिटी का ख़्याल रखते हुए कंपनी ने अपने इस नए मोड में प्लेयर्स को अलग अलग मैप्स पर एक जादुई लैंप को तलाशने का ऑप्शन दिया है। जादुई लैम्प को ढूंढ़ने के लिए प्लेयर्स को टेलीपोर्टल और मैजिक कालीन इत्यादि मिलते है।

कंपनी ने इस अपडेट वर्जन को बनाने में Bentley के साथ पार्टरशिप की है, पार्टनर कंपनी ने प्लेयर्स को गेम में Bentley कार चलाने की सुविधा भी दी है। हालाँकि कंपनी ने अपने इस अपडेटेड वर्जन में प्लेयर्स के लिए अलग-अलग रोमांचक टास्क दिए है। अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा की प्लेयर्स को गेम का नया मोड कितना पसंद आता है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top